Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jamshedpur News : खासमहल में जगन्नाथ मंदिर निर्माण को लेकर विवाद, रेलवे की कार्रवाई से बढ़ा तनाव

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन से सटे खासमहल इलाके में भगवान जगन्नाथ मंदिर के नए भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। निर्माण कार्य के बीच रेलवे प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने मौके पर पहुंचा, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रेलवे की टीम बुलडोजर लेकर वहां पहुंची और निर्माण को अवैध बताते हुए कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की। इसकी जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।


धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने का विरोध : विहिप


विहिप नेताओं ने रेलवे अधिकारियों से बातचीत करते हुए कार्रवाई पर आपत्ति जताई। संगठन की ओर से कहा गया कि यदि मंदिर की आड़ में किसी अन्य प्रकार का निर्माण किया जा रहा है तो उसका समर्थन नहीं किया जाएगा, लेकिन धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा।

स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी। वहीं मंदिर परिसर में चल रहा निर्माण कार्य भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। विहिप ने मामले के समाधान के लिए दो दिनों का समय मांगा है।


बैठक के बाद होगा अंतिम फैसला


सूत्रों के अनुसार अब इस मामले में मंदिर समिति, विहिप और स्थानीय प्रशासन के बीच बैठक होने की संभावना है। बैठक के बाद ही आगे की कार्रवाई और निर्माण कार्य को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन पूरे मामले पर स्थानीय लोगों की नजर टिकी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !