Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Jamshedpur News : एलिवेटेड कॉरिडोर का केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया निरीक्षण

Jamshedpur News : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार को मानगो राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाइओवर) परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के समय सांसद विद्युत वरण महतो सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


10 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

करीब 10 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर को जमशेदपुर की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना पूरी होने के बाद मानगो, डिमना चौक और आसपास के इलाकों में वर्षों से बनी हुई ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से प्रभावित हो रहा काम

निरीक्षण के दौरान सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि परियोजना का एक हिस्सा वन विभाग की भूमि से संबंधित है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने राज्य सरकार और वन विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक अनुमति और भूमि उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि शहर के आर्थिक और आधारभूत विकास को भी नई गति मिलेगी। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यात्रा का समय भी कम होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी और वर्ष 2026 के अंत तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह परियोजना जमशेदपुर के यातायात ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !