Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jamshedpur News: NEET पेपर लीक पर सियासी बवाल, जमशेदपुर में पुतला दहन से गरमाई राजनीति

Jamshedpur News: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

NEET अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य संकट में का आरोप 
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में कथित अनियमितताएं लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में विफल रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है।

सड़क से सदन तक आंदोलन जारी, पीएम से इस्तीफे की मांग
उन्होंने आगे कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों के हित में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है। साथ ही उन्होंने इस प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !