Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Giridih Crime News: गिरिडीह से अगवा सड़क निर्माण कर्मी की बिहार के जंगल में हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान

Giridih Crime News: झारखंड के गिरिडीह से अगवा किए गए सड़क निर्माण कर्मी की बिहार के जमुई जिले में खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह चिहरा थाना क्षेत्र के पिपरातरी जंगल से पुलिस ने युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया. मृतक के सिर पर किसी भारी चीज से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं.

घटना रविवार की है, जब युवक तिसरी क्षेत्र में सड़क निर्माण के काम में जुटा हुआ था. उसी दौरान बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे और उसका अपहरण कर भाग निकले. परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी ही थी कि मामले में नया मोड़ आ गया.

कार्रवाई के दौरान मुख्य संदिग्ध ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. उसकी निशानदेही पर जब बिहार सीमा से सटे जंगलों में तलाशी अभियान चलाया गया, तो पिपरातरी जंगल के पास लावारिस हालत में शव बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के पीछे की रंजिश और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !