Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-18

Jamshedpur News: NCORD बैठक में बड़ा फैसला, नशे के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का संयुक्त अभियान तेज

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में मादक पदार्थो के अवैध कारोबार पर लगाम कसने को लेकर जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजीव रंजन ने की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी छापेमारी, संयुक्त कार्रवाई तेज करने के निर्देश
बैठक में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पुलिस और उत्पाद विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई तेज करने, सूचना तंत्र मजबूत करने और मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण व बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सतर्क निगरानी बेहद जरूरी है। स्कूलों और कॉलेजों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

नशा मुक्ति और पुनर्वास सेवाओं को सक्रिय रखने पर जोर
बैठक में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान करने तथा संबंधित विभागों से नियमित प्रगति प्रतिवेदन लेने पर भी बल दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान को लगातार और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।

प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोग, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार, सेवन या परिवहन से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 जारी किया गया है। बैठक में रूरल एसपी शुभम खंडेलवाल, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एएसपी ऋषभ त्रिवेदी समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !