Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur News: MGM में पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही, 4 दिन से सूखे नल, लोगों का गुस्सा फूटा

Jamshedpur News: मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 में एमजीएम अस्पताल के लिए पानी की नई पाइप लाइन बिछाई जा रही थी, लेकिन इसी दौरान इलाके के कई घरों के पानी के पाइप टूट गए। हालत इतनी बिगड़ गई कि पिछले 4 दिनों से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और अधिकारी बिना परवाह किए अपना काम करते रहे, लेकिन टूटे हुए पाइप को ठीक नहीं कराया गया। 

देर रात मौके पर पहुंचे विकास सिंह, काम रुकवाकर लगाई फटकार
जब ये बात बीजेपी के पूर्व नेता विकास सिंह तक पहुंची, तो वे देर रात करीब 11:15 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां चल रहे काम को तुरंत रुकवाया और जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि पहले सभी घरों के खराब पाइप की मरम्मत की जाए, उसके बाद ही आगे काम शुरू होगा।

हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची, विकास सिंह की चेतावनी लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मामला इतना बढ़ गया की पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। विकास सिंह ने कहा कि पानी लोगों की मूल-भूत जरूरत है, इसे लेकर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !