Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-25

Jamshedpur News: Blinkit डिलीवरी बॉयज़ का फूटा गुस्सा, बिना नोटिस ID ब्लॉक होने पर सड़क पर प्रदर्शन

Jamshedpur News: कदमा के अनिल सुरपथ में आज ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज़ का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। डिलीवरी बॉयज़ का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी आईडी 72 घंटे के लिए ब्लॉक कर दी गई है। कंपनी की ओर से इसे आईडी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बताया जा रहा है।

बिना नोटिस के कार्रवाई 
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अगर आईडी वेरिफिकेशन कराना था तो कम से कम तीन दिन पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि नोटिस देने के बाद भी जो लोग वेरिफिकेशन नहीं करवाते, उन्हीं की आईडी ब्लॉक होनी चाहिए थी।

आईडी अनब्लॉक नहीं हुई तो जारी रहेगा प्रदर्शन
डिलीवरी बॉयज़ ने साफ कहा कि इसी काम से उनके घर का खर्च चलता है और अचानक आईडी ब्लॉक होने से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आज ही उनकी आईडी अनब्लॉक नहीं हुई तो उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !