Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Bihar News: कटिहार में 25 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या की आशंका

Bihar News: कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के डुमरिया दियारा में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव बांसबिट्टा के पास एक मचान के नजदीक मिला. मृतक की पहचान मोहम्मद तबारक के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी में गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

दियारा में शव मिलने से हड़कंप
डुमरिया दियारा में शव मिलने की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका 
मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद जिबराइल ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह होने की आशंका जताई है. उनका दावा है कि इसी विवाद के चलते तबारक की हत्या की गई हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने अभी प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह होने की पुष्टि नहीं की है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है 
पुलिस के मुताबिक मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस प्रेम प्रसंग समेत दूसरे संभावित एंगल की भी जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !