Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Jamshedpur News: सोनारी में 7 वर्षीय बच्चा भटका मिला, पुलिस ने लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक लगभग 7 वर्षीय बच्चा भटका हुआ मिला है, जिससे इलाके में हलचल मच गई। बच्चे से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रिन्स यादव और पिता का नाम आत्मा यादव बताया है। उसने यह भी बताया कि वह कक्षा 3 में पढ़ता है, लेकिन इसके अलावा वह अपने घर या परिजनों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।

बच्चे के मिलने की सूचना के बाद सोनारी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपने संरक्षण में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड लाइन और चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) जमशेदपुर को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि बच्चे की सही पहचान कर उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

पुलिस ने आम लोगों से मांगी मदद
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई इस बच्चे को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो तुरंत सोनारी थाना से संपर्क करें। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !