Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jamshedpur News: सालगाझुड़ी स्टेशन के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला भिक्षावृत्ति कर अपना गुजारा करती थी, हालांकि पुलिस अभी उसकी पहचान की पुष्टि करने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतका की पहचान के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !