Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Ranchi News : झारखंड के आईपीएस एम. तमिलवानन बने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के ज्वाइंट डायरेक्टर

Ranchi News : झारखंड कैडर के 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एम. तमिलवानन को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद में ज्वाइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उनके वर्तमान पद को ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर पर अपग्रेड किया है।


प्रशिक्षण और प्रशासनिक कार्यों की संभालेंगे जिम्मेदारी

एम. तमिलवानन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में कार्यरत हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वे पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण, प्रशासनिक कार्यों और संस्थान से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

झारखंड में अपने कार्यकाल के दौरान एम. तमिलवानन कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी इस नियुक्ति को झारखंड कैडर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !