Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur News: मानगो विसर्जन जुलूस में आपसी झड़प में युवक पर चाकू से हमला, युवक हुआ घायल

Jamshedpur News: मानगो थाना अंतर्गत पृथ्वी पार्क के समीप देर रात विसर्जन जुलूस में शामिल दो युवकों के बीच झड़प हो गयी। इस झड़प में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। गनीमत यह रही कि उसी दौरान क्षेत्र के भ्रमण पर निकले एसडीओ अर्णव मिश्रा, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला वहां से गुजर रहा था और इस झड़प की सूचना मिलते ही अधिकारी पुलिस जवान हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वे पृथ्वी पार्क में अंधेरे का लाभ उठाकर रफूचक्कर हो गये।
मानगो हनुमान मंदिर के पास शुरू हुआ था विवाद
हमले में घायल युवक को उसके दोस्तों ने संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए अपने साथ ले गये।  प्रत्यक्षदर्शियों और जुलूस में शामिल लोगों के अनुसार घायल युवक और हमलावर दोनों ही दाइगुटू के रहने वाले हैं और एक ही जुलूस में शामिल थे। विवाद की शुरुआत मानगो हनुमान मंदिर के पास से हुई थी। जुलूस जब पृथ्वी पार्क के पास पहुंचा तो दूसरे पक्ष के युवकों ने उसे किनारे बुलाकर पहले थप्पड़ मारा और फिर अचानक सिर पर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक लहुलूहान हो गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !