Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: मानगो में सात साल का बच्चा चला रहा था कार, पुलिस उसे साथ ले गई थाने

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो स्थित सहारा सुंदरवन अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महज सात साल का एक बच्चा कार चलाते हुए दिखाई दिया। बच्चे को कार आगे-पीछे करते देख स्थानीय लोगों ने किसी संभावित हादसे की आशंका जताई और तुरंत मानगो थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद उसके पिता एम. राजा को भी थाने बुलाया गया, जहां पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक समझाइश दी।
 
घर वालों के सोने के दौरान चाबी लेकर निकल गया बच्चा
बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान बच्चा चुपचाप कार की चाबी लेकर बाहर निकल गया और पार्किंग में खड़ी कार को स्टार्ट कर उसे आगे-पीछे चलाने लगा। कुछ ही देर में लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिससे समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।
 
पुलिस ने अभिभावकों को बरतने को कहा विशेष सावधानी
पुलिस ने बच्चे के पिता को भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए वाहन की चाबी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने कहा कि कार जैसी गाड़ियों की चाबी बच्चों की पहुंच से दूर रखनी चाहिए, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस ने यह भी कहा कि यदि समय रहते लोगों ने सूचना नहीं दी होती, तो बच्चे समेत अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !