Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Ranchi News : उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Ranchi News : झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने सोनू शर्मा, मोनू कुमार और विषम कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। तीनों पर प्रश्नपत्र सॉल्व कराने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है।


जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे। मामले की जांच अभी भी जारी है और जांच एजेंसियां पूरे गिरोह की गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं।

अब तक 166 गिरफ्तार, 161 को मिल चुकी जमानत

इस मामले में अब तक 161 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि छह आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका अदालत खारिज कर चुकी है।

गौरतलब है कि 11 अप्रैल को पुलिस ने तमाड़ के रड़गांव में छापेमारी कर 166 लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि अभ्यर्थियों को एक स्थान पर रखकर कथित तौर पर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर याद कराए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए थे। मामले की जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !