Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Jamshedpur News: भाजपा पर कांग्रेस का हमला, महिला आरक्षण को बताया “नौटंकी”

Jamshedpur News: जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रांची में आयोजित महिला आक्रोश रैली पूरी तरह विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देशभर में सिर्फ नौटंकी कर रही है और जनता अब इसे समझ चुकी है।


महिला सम्मान पर कांग्रेस का दावा, भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप

अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को सम्मान देती आई है और आगे भी देती रहेगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हो गया था, लेकिन भाजपा ने इसे लागू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।


राजनीतिक भविष्य को लेकर कांग्रेस का दावा मजबूत

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता भाजपा की राजनीति को देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। साथ ही दावा किया कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में भी पार्टी की स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !