Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur News: बिष्टुपुर के धातकीडीह तालाब में मिला युवक का शव, शनिवार रात से था लापता

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह तालाब में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना बिष्टुपुर पुलिस को दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.



धातकीडीह ए-ब्लॉक निवासी जिशान के रूप में हुई पहचान
पुलिस की छानबीन और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त धातकीडीह ए-ब्लॉक के रहने वाले 38 वर्षीय जिशान रियाज के रूप में की गई है. घटना की खबर मिलते ही जिशान के रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए. परिजनों ने पुलिस को बताया कि जिशान शनिवार रात करीब 9:00 बजे बिना कुछ बताए घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा.

नशे की लत और किनारे मिले कपड़े-जूते
परिजनों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जिशान नशे का आदी था. आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह तालाब के पास गया होगा. पुलिस को रविवार सुबह तलाशी के दौरान धातकीडीह तालाब के घाट के समीप ही जिशान के कपड़े और जूते रखे हुए मिले. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का सटीक पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !