Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jamshedpur News: बारीडीह बस्ती में ट्यूशन शिक्षिका ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती स्थित शांति नगर में गुरुवार दोपहर 28 वर्षीय विभा कुमारी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। विभा घर में फंदे से लटकी मिलीं। वह ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थीं। परिजन उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमरे में फंदे से लटकी मिलीं विभा
जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।विभा दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थीं। कुछ देर बाद परिजनों को उनके फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

पति के घर पहुंचने पर सामने आई घटना
विभा के पति अरविंद कुमार स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि वह दोपहर में खाना खाने घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें घटना की जानकारी मिली। दंपती का छह साल का एक बेटा भी है। वहीं, घटना के समय विभा के सास-ससुर घर के निचले हिस्से में मौजूद थे।

मोबाइल फोन पुलिस ने किया जब्त
परिजनों के मुताबिक घटना से पहले विभा किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थीं। परिजनों ने फोन पर विवाद के बाद यह कदम उठाने की आशंका जताई है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी फोन कॉल और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रहे हैं।परिजनों ने जिस युवक पर संदेह जताया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !