Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jamshedpur News: बर्मामाइंस में आफताब आलम को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में रविवार को दिवंगत आफताब आलम को श्रद्धांजलि दी गई. उनके घर पर लोग जुटे और नम आंखों से उन्हें अंतिम सलाम किया.

श्रद्धांजलि सभा में बर्मामाइंस के अलावा मानगो, डिमना, जाकिरनगर, पोखरी और मगधमपुर से भी लोग पहुंचे. हर किसी ने आफताब के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

स्थानीय लोगों ने कहा कि आफताब आलम हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते थे. गरीब परिवारों की सहायता, राशन और बेटियों की शादी में भी वह आगे रहते थे. लोगों ने उन्हें गरीबों का सच्चा मददगार बताया.

दोषियों को कड़ी सजा की मांग
सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि आफताब की हत्या पूरे इलाके की बड़ी क्षति है. उन्होंने मांग की कि मामले के सभी दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिले. लोगों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की सराहना की. साथ ही उम्मीद जताई कि निष्पक्ष जांच के बाद सभी दोषियों को अदालत से सजा मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !