Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Adityapur News: आशियाना मोड़ में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध पिलर और निर्माण

Adityapur News: आशियाना मोड़ के पास रविवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा दिया. यह कार्रवाई गम्हरिया अंचल अधिकारी के निर्देश पर की गई.

प्रशासन के अनुसार, इस जमीन से पहले भी अवैध निर्माण हटाया गया था. इसके बावजूद कुछ लोगों ने रात में फिर पिलर बनाकर कब्जा करने की कोशिश की. जमीन पर अपना दावा करते हुए एक बोर्ड भी लगा दिया गया था.

जांच में सरकारी निकली जमीन
शिकायत मिलने के बाद अंचल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जमीन का सीमांकन और जांच की गई.
जांच में पूरी जमीन सरकारी पाई गई. इसके बाद जेसीबी से पिलर और नया निर्माण हटा दिया गया.

दोबारा कब्जा किया तो होगी कार्रवाई
प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी है. कहा गया कि सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई होगी. कार्रवाई के दौरान अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह समेत प्रशासन और आदित्यपुर थाना की पुलिस टीम मौजूद रही.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !