Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jamshedpur News: परसुडीह में महिला से मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक महिला ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अपने और अपने देवर के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में परसुडीह थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, पिंकी दास (22 वर्ष) 19 जुलाई की रात करीब 8 बजे अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान मोहल्ले के करण पात्रो और गोधन कुड़ू गाली-गलौज कर रहे थे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि करण पात्रो ने ईटा-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लगी। इसके बाद तलवार से भी वार करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी तरह बचकर घर के अंदर भाग गई।

बचाने पहुंचे देवर के साथ भी मारपीट
महिला का आरोप है कि शोर सुनकर उसका देवर विक्की दास मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शिकायत में करण पात्रो, गोधन कुड़ू, नित कुड़ू और शुभ खिलाड़ी पर मिलकर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

घायलों का सदर अस्पताल में हुआ इलाज
मारपीट में महिला और उसका देवर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, खासमहल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़िता ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !