Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्डों पर कथित हमला, गला दबाने और बेरहमी से पिटाई का आरोप, थाना में शिकायत दर्ज

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज फोर्थ फेज परिसर में तैनात सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े विनोद कुमार ने कदमा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, घटना 21 जुलाई की रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई। आरोप है कि डुप्लेक्स 9B में रहने वाले लंकेश्वर नामक व्यक्ति अपने ड्राइवर के साथ नशे की हालत में परिसर पहुंचे और गार्डों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

गार्डों के साथ मारपीट, गला दबाने का भी आरोप

शिकायत में कहा गया है कि पहले सिक्योरिटी गार्ड राजेश शर्मा को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद अन्य गार्डों को भी बारी-बारी से बुलाकर पीटा गया। आरोप है कि सुखदेव बागती का गमछे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई, जबकि मनोज सिंह और रविंद्र भगत के साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की गई।

पीड़ित गार्डों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कदमा थाना पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !