Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-13

Jamshedpur News: पति ही बना चोर, नशे में पत्नी की मेहनत की कमाई और गहने पर किया हाथ साफ

Jamshedpur News: जमशेदपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो सिर्फ चोरी नहीं बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। आजाद नगर थाना क्षेत्र के ईदगाह मैदान स्थित एम.के. टेंट हाउस के पास रहने वाली रेहाना परवीन के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आरोप किसी बाहरी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि उनके अपने पति मोहम्मद कलीम और उसके साथियों तन्ना और वसीम पर लगा है।



नशे की लत में डूबे पति ने लूटी पत्नी की मेहनत

पीड़िता के अनुसार, उसका पति नशे का आदी है और ब्राउन शुगर का सेवन करता है। रेहाना खुद मेहनत मजदूरी कर अपनी बेटी की शादी के लिए गहने के लिए पैसे जोड़ रही थी। जिस दिन वह काम पर गई हुई थी, उसी दौरान आरोपी पति ने घर में घुसकर अलमारी तोड़ी और गहनों के साथ करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मामले की शिकायत आजाद नगर थाना में दर्ज कराई गई है।


नशे में डूबा पति बना घर टूटने की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशे की गिरफ्त में है और इस तरह की हरकतें करता रहा है। यह घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि एक परिवार के टूटने की दर्दनाक कहानी है।जहां एक ओर महिला अपने घर को संभालने में जुटी है, वहीं नशे में धुत पति घर तोड़ रहा है। अब सवाल यही है कि आखिर कब तक नशा ऐसे घरों को उजाड़ता रहेगा? बदलाव तभी संभव है जब नशे के कारोबार पर सख्ती हो और समाज जागरूक बने।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !