Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Jamshedpur News: नवरात्रि में सोनारी उपकार संघ में जले 75 ज्योति कलश, भक्ति से सराबोर हुआ माहौल

Jamshedpur: चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर जमशेदपुर के कमल चौक, बुधराम मोहल्ला स्थित सोनारी उपकार संघ परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मिलकर माता की आराधना में 75 ज्योति कलश प्रज्वलित किए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

वैदिक मंत्रों के बीच हुआ पूजा-अर्चना
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रत्नेश तिवारी की मौजूदगी में हुआ। संघ के पुजारी सुरेश शर्मा ने विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए देवी-देवताओं की पूजा संपन्न कराई। कलश स्थापना के बाद जैसे ही दीप प्रज्वलित हुए, पूरे परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बना दिव्य माहौल
ज्योति कलश की रोशनी और भक्तों की आस्था ने कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस आयोजन में शामिल हुए और माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

संगठन की टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सोनारी उपकार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में अध्यक्ष सतपाल साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

हर वर्ष होता है आयोजन
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ हर साल इस तरह का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग और भागीदारी कार्यक्रम को और भी खास बना देती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !