Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, गुरुवार शाम लगाई थी छलांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम छलांग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया. घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों की टीम तालाब में उसकी तलाश कर रही थी.

गुरुवार शाम तालाब में लगाई थी छलांग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति गुरुवार शाम धतकीडीह तालाब पहुंचा था. वहां उसने एक युवती से अपना मोबाइल नंबर लिखवाया और इसके बाद तालाब की रेलिंग पार कर पानी की ओर चला गया. कुछ देर बाद उसने अचानक तालाब में छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद गोताखोरों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू कराई गई. रातभर तलाश के बाद शुक्रवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव पानी से बरामद कर लिया गया. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतक की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !