Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-29

Jamshedpur News: दिशा समिति की बैठक में नौशीन खान ने उठाए जुगसलाई की समस्याओं के मुद्दे

Jamshedpur: समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने जुगसलाई क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो ने की। बैठक में विधायक मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन, उपायुक्त राजीव रंजन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया
बैठक के दौरान नौशीन खान ने जुगसलाई में जल मीनार ध्वस्त होने के बाद उत्पन्न गंभीर पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि जल मीनार गिरने के कारण हजारों लोगों के सामने स्वच्छ पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने संबंधित विभागों से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित और सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

सड़क, स्वच्छता और जल निकासी की समस्याएं भी उठाईं
नौशीन खान ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, स्वच्छता, जल निकासी और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी बैठक में रखा। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और जनहित के मुद्दों पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अधिकारियों ने गंभीरता से सुनीं समस्याएं
बैठक में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना। नौशीन खान ने उम्मीद जताई कि दिशा समिति की बैठक में उठाए गए मुद्दों पर जल्द सकारात्मक पहल होगी और जुगसलाई की जनता को राहत मिलेगी।

जनता की आवाज उठाना प्राथमिक जिम्मेदारी
नौशीन खान ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए वे लगातार प्रयास करती रहेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !