Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर टू-व्हीलर पार्किंग का टेंडर जारी

Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर टू-व्हीलर पार्किंग संचालन के लिए टेंडर जारी किया है. रेलवे ने 60 दिनों की अवधि के लिए पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी देने के लिए इच्छुक एजेंसियों और ठेकेदारों से आवेदन मांगे हैं.

रेलवे प्रशासन के अनुसार टू-व्हीलर पार्किंग संचालन के लिए कोटेशन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है. इच्छुक पक्ष निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

इन कार्यालयों से मिलेंगे टेंडर दस्तावेज
टेंडर से संबंधित दस्तावेज और कोटेशन फॉर्म इच्छुक आवेदक टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्थित एसएमआर कार्यालय या सीटीआई कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. रेलवे ने बताया कि निविदा से जुड़ी किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए आवेदक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय, चक्रधरपुर से संपर्क कर सकते हैं. रेलवे प्रशासन ने सभी इच्छुक पक्षों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के अंदर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !