Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jamshedpur News: जमशेदपुर में सजा सावन का रंग, कदमा के शेफ कॉर्नर में हुआ सावन उत्सव

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा स्थित शेफ कॉर्नर में सावन उत्सव 2026 का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया. कार्यक्रम में गेम्स, रैंप वॉक समेत कई मनोरंजक गतिविधियां हुईं. प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के रंग में जमकर मस्ती की.
दीप्ति रॉय और शिवानी दुबे ने किया आयोजन
सावन उत्सव 2026 का आयोजन एएमसीसी कंप्यूटर एजुकेशन और ज्ञान प्रिपरेटरी क्लासेज की संस्थापक दीप्ति रॉय तथा इवेंट्स बाय रोहांशी की संस्थापक शिवानी दुबे ने किया. शिवानी दुबे रनवे फैशन शो 2019 में बेस्ट मेकअप का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं.

रैंप वॉक और गेम्स ने बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में गेम्स और रैंप वॉक खास आकर्षण रहे. प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लिया. इस दौरान माहौल मनोरंजन और मस्ती से भरपूर रहा और सभी ने सावन उत्सव का खूब आनंद लिया.

जजों की मौजूदगी ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक
सावन उत्सव में आशा सिंह और डॉ. तनुश्री बोस बतौर जज मौजूद रहीं. वहीं पोट्रेट्स बाय सैंडी कार्यक्रम की फोटोग्राफी पार्टनर रहीं. प्रतिभागियों का उत्साह और सावन के रंग ने पूरे आयोजन को खास बना दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !