Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Adityapur News: आदित्यपुर-2 में जलापूर्ति पाइप फटी, घरों में घुसा पानी, मरम्मत शुरू

Adityapur: आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 13 में रविवार को शहरी जलापूर्ति योजना की टेस्टिंग के दौरान अचानक तेज जलप्रवाह से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गेल गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। टेस्टिंग के दौरान दबाव बढ़ने पर पाइप फट गई और पानी सड़क से होते हुए आसपास के घरों में घुस गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को जिंदल की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का निरीक्षण किया। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।

कई घरों में घुसा पानी, सामान को नुकसान
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज जलप्रवाह से रोड नंबर 13 निवासी मिथलेश झा के बोरिंग को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ घरों में पानी घुसने से वहां रखा सामान खराब होने की बात सामने आई है।



प्रशासन से जांच और समन्वय की मांग
मामले को लेकर राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी जिंदल के पास है, जबकि गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान मुख्य जलापूर्ति पाइप के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि किसी भी पाइपलाइन की खुदाई या बिछाने से पहले संबंधित एजेंसियों के बीच उचित सर्वे और समन्वय जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से घटना की जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में विकास कार्यों के दौरान बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल जिंदल की टीम क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !