Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, छापेमारी में एक गिरफ्तार, भारी खेप बरामद

Jamshedpur News: अवैध मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को पोटका और बागबेड़ा थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।


पोटका में छापा, आरोपी फरार

पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह गांव में गणेश पात्रो के घर और उसकी किराना दुकान पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान करीब 10.260 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। हालांकि, छापेमारी के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।


बागबेड़ा में गिरफ्तारी, बड़ी खेप जब्त

वहीं बागबेड़ा थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा रोड स्थित संवेदनशील इलाके में छापेमारी के दौरान राज कुमार सिंह के घर से लगभग 15.960 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। टीम की तत्परता से आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।


केस दर्ज, फरार की तलाश जारी

प्रशासन के अनुसार दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !