Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-13

Jamshedpur News: चुनाव से पहले बड़ा झटका, वार्ड 9 की पार्षद प्रत्याशी प्रेमी संग लापता

Jamshedpur News: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 9 से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. वार्ड 9 से पार्षद पद की उम्मीदवार राखी मार्डी अचानक लापता हो गई हैं. बताया जा रहा है कि वह एक युवक के साथ घर से चली गई हैं. इस घटना के बाद इलाके की राजनीति और सामाजिक माहौल में हलचल तेज हो गई है.


प्रेमचंद मार्डी नाम के व्यक्ति ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया

राखी मार्डी ने हाल ही में पार्षद पद के लिए नामांकन भरा था और चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही थीं. इसी बीच उनके पति राकेश मार्डी ने आरोप लगाया है कि प्रेमचंद मार्डी नाम के व्यक्ति ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. उनका कहना है कि चुनाव के महत्वपूर्ण समय में इस तरह घर से चले जाना कई सवाल खड़े करता है. 

घटना से परेशान राकेश मार्डी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. साथ ही संबंधित थाने में प्रेमचंद मार्डी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

मतदाताओं में भी असमंजस और नाराजगी
परिवार वालों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह की घटना से वे मानसिक रूप से टूट गए हैं. दूसरी ओर, वार्ड 9 के मतदाताओं में भी असमंजस और नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस प्रत्याशी को वे अपना प्रतिनिधि बनाने की सोच रहे थे, उसके अचानक गायब हो जाने से क्षेत्र में भ्रम की स्थिति बन गई है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, सभी तथ्यों की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी. पुलिस ने कहा है कि शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !