Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur News: ग्राहक बनकर आया युवक, साकची की ज्वेलरी दुकान से सोने की नथ लेकर फरार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में मंगलवार दोपहर चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और सोने की नथ चुराकर फरार हो गया. इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की.


जेब में हाथ डालकर दुकान की नथ चुराया 

दुकान संचालक अक्षत ने बताया कि करीब दोपहर 12:30 बजे एक युवक उनकी दुकान में आया और सोने की नथ देखने की बात कही. दुकानदार द्वारा नथ दिखाने के दौरान युवक ने बातचीत करते हुए कहा कि उसके पास भी एक पुरानी सोने की नथ है, जिसे वह बेचना चाहता है. इसी बहाने उसने चालाकी से अपनी जेब में हाथ डालकर दुकान की नथ चुरा ली.

घटना को अंजाम देने के बाद युवक तुरंत दुकान से निकल गया. बाद में जब दुकानदार को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली. दुकानदार ने यह भी बताया कि उक्त युवक इससे पहले आसपास की करीब पांच दुकानों में भी चोरी की कोशिश कर चुका था.

फिलहाल घटना का वीडियो सीसीटीवी में दर्ज हो गया है और मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दी जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !