Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jamshedpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग, छात्रों को बांटी गई पठन-पाठन सामग्री

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम पुलिस की ओर से 2 सितंबर 2026 को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के सुदूरवर्ती और दुर्गम ग्रामीण इलाकों में जनसरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने स्थानीय छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।


छात्र-छात्राओं से संवाद कर जानी समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत की। इस दौरान उनकी जरूरतों और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने पर जोर दिया गया।


डायन प्रथा और नक्सलवाद के दुष्परिणाम बताए

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को डायन प्रथा और नक्सलवाद जैसी सामाजिक समस्याओं के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा नशे के कारण होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान की जानकारी देते हुए लोगों से नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि उनके क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर प्रभावी ढंग से काम किया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !