Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Jamshedpur News: कदमा में पार्किंग को लेकर मारपीट, अफरातफरी का माहौल

Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के उलीयान स्थित दुर्गा काली बाड़ी के पास मंगलवार दोपहर गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।  घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।  
घर के सामने अड्डा जमाने को लेकर शुरू हुआ ववाद 
स्थानीय निवासी सुश्रीति सेन, नीलू प्रमाणिक और पिंकी दास ने आरोप लगाया कि, उनके घर के सामने अक्सर कुछ युवक गाड़ियां खड़ी कर अड्डा जमाते हैं, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। मंगलवार को भी बोलेरो वाहन से पहुंचे कुछ लोगों के साथ पार्किंग को लेकर कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और महिलाओं के साथ भी हाथापाई की गई। 
 
वहीं दूसरे पक्ष के राजीव राम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे दुकान से लौटते समय गाड़ी बैक कर रहे थे, तभी विवाद शुरू हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा। वैसे पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो तेजी से वायरल हो रही है। उधर घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !