Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में पान-गुटखा पर सख्ती, गेट पर जांच के लिए गार्ड तैनात

Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए भवन को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पान और गुटखा खाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. अस्पताल परिसर में गंदगी रोकने के लिए अब जुर्माने के साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

ओपीडी के पास गार्ड तैनात किए गए हैं, जो प्रवेश करने वाले मरीजों और उनके परिजनों की जांच कर रहे हैं. गेट पर ही लोगों को पान-गुटखा अंदर ले जाने से रोका जा रहा है.

अस्पताल प्रबंधन ने साफ निर्देश दिया है कि परिसर के अंदर पान या गुटखा खाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा. इस कदम का उद्देश्य अस्पताल परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !