Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Potka News: J-TET 2026 में भूमिज भाषा को मिली पहचान, शिक्षा में खुला नया रास्ता

Potka News: पोटका के विधायक संजीव सरदार के तुरामडीह स्थित घर पर भूमिज समाज के सैकड़ों लोग ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे। सबने मिलकर उन्हें फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।

समाज ने जताई खुशी और आभार
लोगों ने कहा कि संजीव सरदार हमेशा समाज के हक, सम्मान और पहचान के लिए आगे रहते हैं। उनकी मेहनत की वजह से ही अब भूमिज भाषा को J-TET 2026 में जगह मिली है। इससे समाज के युवाओं को अपनी ही भाषा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

संजीव सरदार आगे भी करेंगे समाज के लिए काम
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वे हमेशा समाज के हक और पहचान के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला समाज के लंबे संघर्ष का नतीजा है और इससे शिक्षा के क्षेत्र में नई राह खुलेगी। आगे भी वे समाज के विकास और शिक्षा के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे।

कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम बना खास
इस मौके पर उदय सरदार, दीपक सरदार, फूलचंद सरदार, भारत सरदार, गोपीनाथ सरदार, मजोहर सरदार, संजय सरदार, लाल सरदार, ग्राम प्रधान भुगनू सरदार, मधु सरदार, बिहारी लाल सरदार और मुखिया काली पदो सरदार समेत कई लोग मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !