Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jamshedpur News: अंकित शर्मा की सड़क हादसे में मौत, सरयू राय मर्माहत

Jamshedpur News: सिविल कोर्ट, जमशेदपुर के अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के छोटे भाई अंकित शर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में सरयू राय ने कहा कि अंकित एक होनहार नौजवान थे और उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हृदयविदारक है। उन्होंने लिखा कि इस दुखद घटना से वे बेहद मर्माहत हैं और पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
अंकित के परिवार से बताया गहरा सम्बन्ध
सरयू राय ने यह भी कहा कि अंकित के परिवार से उनका गहरा संबंध रहा है। गौरतलब है कि सरयू राय इन दिनों धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में अयोध्या में हैं। बताया जाता है कि दिवंगत अंकित शर्मा के बड़े भाई प्रतीक शर्मा, सरयू राय के सहयोगी के तौर पर काम कर चुके हैं। इधर, अंकित शर्मा का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया, जहां उनके चचेरे छोटे भाई तनिश ने मुखाग्नि दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !