Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में युवक पर धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 1बी में रहने वाले मनीष सिंह पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है.

हमले में घायल मनीष को आसपास के लोगों की मदद से तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !