Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में युवक पर जानलेवा हमला, दोस्ती के बहाने बुलाकर चापड़ से वार

Jamshedpur Crime News: टेल्को थाना क्षेत्र में युवक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ रही है. टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत घायल आदर्श सिंह का बयान दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी अयान अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

घायल आदर्श सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन उसे अयान और उसकी महिला मित्र ने फोन के माध्यम से थीम पार्क के पास बुलाया था. दोनों ने आपसी विवाद को बातचीत से सुलझाने की बात कही थी. इस भरोसे पर वह अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा.

मौके पर पहुंचने के बाद उसे स्थिति संदिग्ध लगी. वहां अयान और युवती के साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे. आशंका होने पर वह थोड़ी दूरी बनाकर खड़ा हो गया. कुछ समय बाद सभी लोग वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर में अयान अपने एक साथी के साथ वापस आया और बिना किसी बातचीत के पीछे से उसकी गर्दन पर चापड़ से हमला कर दिया.

हमले में आदर्श गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले.

घायल ने यह भी बताया कि हिरासत में ली गई युवती पहले उसकी करीबी परिचित थी, लेकिन हाल के दिनों में वह अयान के संपर्क में आ गई थी. उसने इस संबंध की जानकारी युवती के परिजनों को दी थी, जिसके बाद उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं.

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !