Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-28

Jamshedpur Crime News: गोलमुरी में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर हमला, चापड़ मारकर किया घायल

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 मई को परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को कथित तौर पर लक्की कौर के बेटे राजवीर सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस संबंध में साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.

आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था. इसी विवाद को लेकर बुधवार शाम लक्की कौर और राजवीर सिंह ने परविंदर कौर पर चापड़ से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !