Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jamshedpur Crime News: कदमा टोल ब्रिज पर टैंगो जवान को कुचलने के मामले में 3 युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास ड्यूटी के दौरान टैंगो जवान हीरालाल महतो को जान से मारने की नीयत से कार से कुचलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी हैं. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था और घटना में इस्तेमाल की गई Dzire कार को भी जब्त कर लिया गया है.

3 जनवरी के मध्यरात को हुई थी घटना
घटना 03 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि की है जब कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास ड्यूटी पर तैनात हीरालाल महतो को अज्ञात अपराधियों ने तेज रफ्तार कार से कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. इन्हीं साक्ष्यों के सहारे पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया गया.

अपराधियों ने स्वीकार की संलिप्तता
जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी शामिल हैं. पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि पुलिस से नाराजगी के चलते उन्होंने एकमत होकर इस हमले की योजना बनाई थी.

घटना में इस्तेमाल की गई कार जब्त
घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की मारुति सुजुकी Dzire कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH05CX7741 है पुलिस ने विधिवत जब्त कर ली है. पुलिस के अनुसार इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिए जाने का दावा किया जा रहा है.

यह मामला कानून व्यवस्था पर सीधा हमला माना जा रहा है. ड्यूटी पर तैनात जवान को जान से मारने की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. पुलिस की तेज कार्रवाई से घटना का खुलासा जरूर हुआ है लेकिन यह भी साफ है कि ऐसी वारदातें समाज में बढ़ती असहिष्णुता और कानून के प्रति अविश्वास का संकेत देती हैं. आने वाले दिनों में इस केस की प्रगति पर सबकी नजर रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !