Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Jamshedpur Crime : काशीडीह में चापड़बाजी, मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर- 1 निवासी प्रेम पासवान (21) को उसके पड़ोसी राहुल पासवान व अन्य ने मिलकर गुरुवार तड़के चापड़ से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल प्रेम पासवान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.


घायल प्रेम के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम उसकी बहन यानी प्रेम की मां का राहुल ने चार्जर और 6 से 7000 नगद  की चोरी कर ली थी प्रेम ने इसको लेकर राहुल को गाली गलौज की थी उसी प्रतिशोध में आज सुबह राहुल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चपड़ से जानलेवा हमला कर दिया.


आपको बता दे कि जमशेदपुर शहर में इन दिनों चपड़बाजी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. आए दिन चपड़ से हमले के मामले सामने आ रहे हैं. फिलहाल प्रेम की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. उधर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !