Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Jamshedpur News: स्थानीय हस्तशिल्प को मिलेगा नया बाजार, उपायुक्त ने किया जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निरीक्षण

Jamshedpur: स्थानीय कारीगरों के उत्पाद को प्रदर्शित तथा बिक्री करने के लिए साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण के कार्यकारी एजेंसी को 10 दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया।


विदित हो कि जिला प्रशासन के पहल पर जिला में ग्रामीण स्तर पर प्रचलित हस्तशिल्प व अन्य उत्पादों को एक स्थाई दुकान के माध्यम से ग्राहको तक पहूच सुगम करने के उदेश्य से जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पाद को प्रदर्शित व बिक्री करने में आसानी हो।

उपायुक्त ने कहा भवन का निर्माण में गुणवता सुनिश्चित करें तथा जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट के दुकान का आवंटन, संचालन तथा मेंटेनेंस आदि के लिए कमिटि बनाने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !