Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Jamshedpur Chain Snatching : मंदिर जा रही महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर दस में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूजा करने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


पीड़िता अनिता चौधरी ने बताया कि वह सुबह अपने घर के पीछे स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। जब तक वह कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह शोर तक नहीं मचा सकीं।


चेन छीनने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !