Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Jamshedpur Breaking: टेल्को से पहाड़भांगा घूमने गए युवक की डूबने की सूचना

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती निवासी एक युवक के रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे पहाड़भांगा में पानी में डूबने की सूचना है. युवक की पहचान राजीव कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राजीव कुमार घूमने के लिए पहाड़भांगा गया था. इसी दौरान वह पानी में नहाने उतरा, और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अभी तक नहीं मिला युवक का शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के शव की तलाश की जा रही है. हालांकि, परिजनों के अनुसार अब तक शव बरामद नहीं हो सका है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है और शव की तलाश में भी तेजी नहीं दिखाई जा रही है. इसको लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !