Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jamshedpur Breaking: टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, करंट लगने से नीचे गिरा

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया और करंट लगने के बाद ट्रेन से नीचे गिर गया। घायल युवक की पहचान करीब 30 वर्षीय सागु राम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, टाटानगर स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर ट्रेन के ऊपर युवक को चढ़ते देख यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा हैं कि युवक लोगों से कह रहा था कि वह ट्रेन की छत के रास्ते एक छोर से दूसरे छोर तक जाएगा।

इसी दौरान वह ट्रेन की छत पर मौजूद हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने के बाद युवक नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !