Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Aaj Ka Panchang: सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा का समय और पंचांग

Aaj Ka Panchang: सावन महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ आज सोमवार का दिन है। खास बात यह है कि आज प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है, इसलिए 10 अगस्त को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। भगवान शिव की पूजा के लिए प्रदोष काल को बेहद शुभ माना जाता है। आज द्वादशी तिथि सुबह 8 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी, जो 11 अगस्त की सुबह 4:54 बजे तक रहेगी।




अभिजीत मुहूर्त में करें शुभ कार्य, राहुकाल में बचें
आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 7:27 बजे से 9:07 बजे तक रहेगा। गुलिकाल दोपहर 2:06 बजे से 3:46 बजे तक और यमगण्ड सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा। इन अशुभ समय में शुभ कार्य करने से बचने की मान्यता है। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।

आर्द्रा नक्षत्र के बाद शुरू होगा पुनर्वसु नक्षत्र
आज चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा। आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा। पंचांग के अनुसार आज वज्र योग रात 10:27 बजे तक रहेगा और उसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा। तैतिल करण सुबह 8 बजे तक, गरज करण शाम 6:27 बजे तक और वणिज करण अगले दिन सुबह 4:54 बजे तक रहेगा।

कर्क में सूर्य, मिथुन राशि में चंद्रमा की स्थिति
आज सूर्य देव कर्क राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित हैं। सूर्यास्त शाम 7:05 बजे और सूर्योदय सुबह 5:47 बजे रहेगा। चंद्रमा 11 अगस्त की सुबह 4:43 बजे तक मिथुन राशि में रहेंगे, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सावन सोमवार और प्रदोष व्रत के इस संयोग में श्रद्धालु प्रदोष काल में भगवान शिव का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजन कर सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !