Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Jamshedpur Big News : शहर में तेंदुए का आतंक जारी, मकदामपुर के घर में घुसा जंगली जानवर

Jamshedpur Big News : जमशेदपुर में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टेशन यार्ड इलाके में दहशत फैलाने के बाद अब एक जंगली तेंदुआ मकदामपुर स्थित एक घर में घुस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान घर में मौजूद परिवार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

रेलवे अधिकारीयों ने बताया नकली मगर सच साबित हुई तेंदुए की खबर, लोगों में दहशत का माहौल 

बीती शाम तेंदुआ देखे जाने की खबर को रेलवे अधिकारीयों ने गलत बताते हुए कहा था कि, विडिओ की पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में तेंदुआ नहीं है। मगर ताजा प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुआ अचानक मगदामपुर में एक घर के अंदर घुस आया, जिसके बाद परिवार के लोग घबरा गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।

वन विभाग की टीम अलर्ट, लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया गया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में लगातार जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में जंगली जानवरों की मौजूदगी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !