Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Jamshedpur : सिदगोड़ा हत्या कांड में बड़ा फैसला, अधिवक्ता प्रकाश झा की मजबूत पैरवी से अमित सिंह बरी

Jamshedpur : सिदगोड़ा एसडीएसएम स्कूल के पास टेल्को कॉलोनी स्थित मिलेनियम पार्क निवासी चंद्रभूषण सिंह की हत्या मामले में आज अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। केस के आरोपी अमित सिंह को अधिवक्ता प्रकाश झा की प्रभावी और तथ्यपूर्ण पैरवी के आधार पर कोर्ट ने बरी कर दिया है।


एडीजे-2 की खंडपीठ, न्यायाधीश आनंदमणि त्रिपाठी ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि केस में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अमित सिंह के खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं होते। कोर्ट के समक्ष 3 प्रत्यक्षदर्शियों सहित कुल 12 गवाहों की गवाही हुई थी, जिनके विश्लेषण के बाद यह निर्णय लिया गया।


वहीं, इस मामले के एक अन्य आरोपी ऋतिक पांडेय को पूर्व में सुनाई गई सजा आज भी बरकरार है।

अमित सिंह के बरी होने के साथ यह फैसला सिदगोड़ा हत्या कांड में एक बड़ा और अहम मोड़ माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !