Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Adityapur News: 20 साल की सेवा, फिर भी अन्याय! ऑटो प्रोफाइल लिमिटेड–3 पर दो मजदूरों को जबरन हटाने का आरोप

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो प्रोफाइल लिमिटेड के यूनिट–3 प्रबंधन पर 20 वर्षों से कार्यरत दो मजदूरों को जबरन नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की टीम ने कंपनी प्रबंधन को 7 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि संगठन को प्राप्त शिकायत के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने मजदूर प्रदीप कुमार नंदी और पोइतु मुखी को झूठे आरोपों के आधार पर नौकरी से बाहर कर दिया है। शिकायत मिलते ही मोर्चा के सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम माडी॔ के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र महतो समेत अन्य क्रांतिकारी सदस्य कंपनी परिसर पहुंचे. 

टीम ने मजदूरों के साथ प्रबंधन के पदाधिकारियों से विस्तृत वार्ता की। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि हटाए गए दोनों मजदूरों को 7 दिनों के भीतर पुनः बहाल किया जाए और उन्हें निर्धारित मजदूरी दर दी जाए। अन्यथा मोर्चा बड़े आंदोलन की राह अपनाने के लिए बाध्य होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !