Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-27

Jamshedpur SSP Crime Meeting : ड्रग्स पैडलर्स और अवैध हथियारों पर चलेगा कड़ा अभियान, एसएसपी पियुष पांडेय की क्राइम मीटिंग में थानेदारों को सख्त निर्देश

Jamshedpur : जिला में अपराध नियंत्रण को मजबूती देने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियुष पांडेय ने गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की मौजूदगी में सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग (अपराध गोष्ठी) की। बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित मामलों के निपटारे और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।


एसएसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट रूप से कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, विशेषकर ड्रग्स पैडलर्स, के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जाए। हर थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों को चिन्हित कर तुरंत और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए भी विशेष अभियान चलाने को कहा गया।


बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिले में लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। एसएसपी ने कहा कि सभी वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए और किसी भी दागदार या फरार आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
थाना क्षेत्रों को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कठोर कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके साथ ही, वारंट और कुर्की के शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन, फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई, तथा सिटीजन पोर्टल, JOFs और CCTNS से जुड़े मामलों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि उपरोक्त सभी बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की निरंतर समीक्षा की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जमशेदपुर पुलिस की यह क्राइम मीटिंग आगामी दिनों में जिले की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !